WPL 2025: Up warriors ने दर्ज की पहली जीत
दिल्ली कैपिटल्स को हराया
चंडीगढ़, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 33 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में पहली जीत दर्ज की। शनिवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह दीप्ति शर्मा की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला ले लिया।
दरअसल, शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया और मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम तीसरे पायदान पर खिसक गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-
यूपी वारियर्स : किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, साइमा ठाकोर।
दिल्ली कैपिटल्स : शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद।