Women’s Premier League :Mumbai इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्ववार्ता)मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए और एक गेंद के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को पहली शिकस्त मिली है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने एलिस पैरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए हैं। अपने घर में खेल रही गत विजेता टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में 29 रन के स्कोर पर लगा। शबनम इस्माइल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद नैट सिवर ब्रंटर ने डैनी व्यॉट हॉज को पवेलियन भेजा, जो नौ रन बना सकीं।
इस मुकाबले में एलिस पेरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान दाएं हाथ की बल्लेबाज ने 11 चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके अलावा ऋचा घोष ने 28 रन बनाए जबकि राघवी बिष्ट (1), कनिका आहुजा (3) और जॉर्जिया वेयरहैम (6) का बल्ला खामोश रहा। किम गार्थ और एकता बिष्ट क्रमश: आठ और दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए अमनतोज कौर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि शबनम, सिवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज और संस्कृति गुप्ता को एक-एक सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वीजे, रेणुका सिंह ठाकुर।
मुंबई इंडियंस : हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया।