Womens Premier League: Mumbai Indians ने Gujarat Giants को हराया
चंडीगढ़, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) मुंबई इंडियंसने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराकर वीमेंस प्रीमियर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई की जीत में सबसे बड़ा योगदान नैट साइवर-ब्रंट का रहा, जिन्होंने बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ते हुए 57 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाए. अब मुंबई पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है।
विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की सीजन में पहली जीत है, वहीं गुजरात की 3 मैचों में दूसरी हार। गुजरात 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई के लिए नैटली सिवर-ब्रंट ने 2 विकेट लेने के बाद फिफ्टी भी लगाई। हेली मैथ्यूज ने 3 और अमीलिया केर ने 2 विकेट लिए। गुजरात से काशवी गौतम ने 20 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए। हरलीन देओल ने 32 रन की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी के खिलाफ आज गुजरात जायंट्स का जादू नहीं चल सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एश्ले गार्डनर की सेना 20 ओवर में 120 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। गुजरात की तरफ से हरलीन देओल ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। उनके अलावा काशवी गौतम ने 20, तनुजा कंवर ने 13, सायली सतघरे ने 13* और गार्डनर ने 10 रन बनाए। वहीं, मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा नैट सिवर ब्रंट और अमेलिया कर ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। शबनम इस्माइल और अमनजोत कौर को एक-एक विकेट मिला।