FIH -प्रो महिला हॉकी लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम
को इंग्लैंड ने हराया
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के मैच में इंग्लैंड से शूटआउट में 1-2 से हार गई जबकि निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। इंग्लैंड के लिए निर्धारित समय में पेजी गिलोट (40वां मिनट ) और टेसा हॉवर्ड (56वां) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।
भारत के लिए नवनीत कौर (53वां ) और रूतुजा दादोसा पिसल (57वां) ने गोल किए। नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया जबकि रूतुजा का मैदानी गोल था। शूटआउट में नवनीत ही भारत के लिए गोल कर सकी जबकि कप्तान सलीमा टेटे, सुनेलिता टोप्पो और लालरेम्सियामी नाकाम रहे। इंग्लैंड के लिए लिली वाकर और कप्तान सोफी हैमिल्टन ने गोल दागे।