Weather update news”:पहाडी राज्यो मे मौसम की बडी करवट से लगातार बर्फबारी जारी
मौसम विभाग ने जारी किया इतने दिनो के लिए अलर्ट
पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) पहाडी राज्य हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण् बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी व निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक खराब मौसम से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। राज्य में तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा में भी ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा अटल टनल रोहतांग में भी हिमपात हुआ है। आईएमडी ने आज कांगड़ा, मंडी, चंबा व कुल्लू में एक या दो जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखने की संभावना है। इस दौरान राज्य के छह जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अनुमान है। एक मार्च तक प्रदेश में इस सिस्टम का असर रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में आज से शनिवार तक मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विज्ञानियों इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 फरवरी को पंजाब में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं।