Weather update News: पहाडो मे हो रही बर्फबारी से पंजाब और हरियाणा मे मौसम ने ली फिर बडी करवट
आने वाले दिनो को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
चंडीगढ़, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) पहाडो मे एक बार फिर से बर्फबारी व बारिश का दौर जारी है जिस कारण से मैदानी इलाको मे फिर से ठंड लौट आई है। वही बात करे पंजाब, हरियाणा व ट्राईसिटी की तो यहां पर मौसम लगातार करवट ले रहा है।
बता दें कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पडऩे लगा है,जिससे मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में यैलो अलर्ट बताया गया है।
विभाग के अनुसार 24 फरवरी ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर जम्मू-कश्मीर,हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। 26-2 7 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में फिर बारिश के आसार है। राज्य में 2 दिन के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ तूफान की भी संभावना है।