
Punjab और Chandigarh में आज से बदलेगा मौसम
कल से हो सकती है ओलावृष्टि
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) पहाडो मे बर्फ बारी के कारण मैदानी इलाको मे मौसम करवट ले रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ में आज यानी 26 फरवरी से शनिवार तक मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।
हरियाणा और पंजाब में 27.28 फरवरी को मौसम बदल सकता है। अभी के दिनों में मौसम शुष्क और थोड़ा गर्म रहेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड एक बार फिर लौट सकती है। अधिकतम तापमान 25.27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।