Delhi-NCR सहित Punjab,haryana के इलाको मे मौसमम ने ली बडी करवट
हल्की बारिश शुरू, तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा के अधिकाशं इलाको मे मौसम ने फिर से बडी करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर और हरियाणा, पंजाब मे देर रात से ही मौसम खराब हो गया। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहाड़ी राज्यों में ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश चल रही है।
ज्ञात रहे कि इस साल अभी तक बारिश सामान्य से काफी ज्यादा कम हुई है जिसके चलते 20 जनवरी से ही तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस साल सर्दी की विदाई समय से पहले हो गई जबकि बढ़ते हुए तापमान ने जनवरी व फरवरी में अब तक लोगों को काफी ज्यादा परेशान किया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आज हो रही हल्की बारिश से आने वाले कुछ दिनों के लिए बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगी और दिल्ली वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि सुबह से दोपहर तक तेज हवा चलेगी। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 व 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।
कुछ इलाकों में तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया है। पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज में 29.2, लोधी रोड में 28.3, आया नगर में 28.2 व पालम में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।