Delhi विधानसभा चुनाव की 70 सीटो पर मतगणना जारी
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Delhi की किस सीट पर कितना रहा है मतदान प्रतिशत? जानिये
चंडीगढ़, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजो के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रुझान भी सामने आने लगेंगे। मतगणना के मद्देनजर राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया है। इसके मुताबिक कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ है। आकलन करने पर पता चलता है कि महिलाओं की सहभागिता पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है।
वहीं, चुनाव आयोग ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार 70 सीटों पर मतदान प्रतिशत इस प्रकार है –
नरेला – 61.85
बुराड़ी – 59.48
तिमारपुर – 55.98
आदर्श नगर – 56.43
बादली – 63.03
रिठाला – 57.89
बवाना – 59.46
मुडका – 60.30
किरारी – 62.39
सुलतानपुर माजरा – 60.25
नागलोई जाट – 59.07
मंगोल पुरी – 64.81
रोहिणी – 62.15
शालीमार बाग – 58.28
शकुरबस्ती – 63.23
त्रि नगर – 62.21
वजीरपुर – 55.65
माडल टाउन – 53.62
सदर बाजार – 60.5
चांदनी चौक – 55.96
मटिया महल – 65.11
बल्लीमारान – 63.9
करोल बाग – 54.55
पटेल नगर – 58.07
मोती नगर – 58.77
मादीपुर – 63.28
राजाैरी गार्डन – 63.06
हरी नगर – 60.74
तिलक नगर – 60.05
जनक पुरी – 62.65
विकासपुरी – 59.07
उत्तम नगर – 61.66
द्वारका – 61.96
मटियाला – 60.87
नजफगढ़ – 64.14
बिजवासन – 61.13
पालम – 62.41
दिल्ली कैंट – 59.36
राजेन्द्र नगर – 61.25
नई दिल्ली – 56.41
जंगपुरा – 57.49
कस्तूरबा नगर – 54.15
मालवीय नगर – 54.07
आर के पुरम – 54.01
महरौली – 53.02
छत्तरपुर – 62.79
देवली – 59.58,
अंबेडकर नगर – 59.47
संगम विहार – 61.08
ग्रेटर कैलाश – 54.92
कालकाजी – 54.59
तुगलकाबाद – 56.03
बदरपुर – 56.93
ओखला – 54.96
त्रिलोक पुरी – 65.28
कोंडली – 62.97
पटपड़गंज – 60.75
लक्ष्मी नगर – 60.87
विश्वास नगर – 60.72
कृष्णा नगर – 64.04
गांधीनगर – 61.01
शाहदरा – 62.58
सीमा पुरी – 65.25
रोहतास नगर – 65.3
सीलमपुर – 68.71
घोंडा – 61.03
बाबरपुर – 65.86
गोकलपुर – 68.29
मुस्तफाबाद – 69.01
करावल नगर – 64.4
दिल्ली कैंट सीट का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। इस सीट पर सबसे कम करीब 78 हजार मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, विकासपुरी सीट पर 4.56 लाख मतदाता हैं। ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित हो सकता है।