Breaking News: पडोसी राज्य Haryanaकी राजनीति मे भी मची उथल पुथल
Vij को कारण बताओ नोटिस के बाद सीएम सैनी Delhi रवाना
करेगेे नड्डा से मुलाकात
चंडीगढ़, 11 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब की राजनीति के साथ साथ अब पडोसी राज्य हरियाणा की राजनीति मे भी उथल पुथल शुरू हो गई है क्योकि तेज तर्रार नेता अनिल विज को हाईकमान द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। वही आज सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली के लिए रवाना हो गये है और वहां पर बताया जा रहा है कि सीएम सैनी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड से मुुलाकात कर सकते है। बतां दे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी करने पर अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने उनसे 3 दिन में जवाब मांगा है। हालांकि अनिल विज हरियाणा में नहीं हैं।