Uttarakhand के नए मुख्य सचिव बने IAS आनंद बर्द्धन
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता)उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आईएएस आनंद बर्द्धन 1 अप्रैल 2025 से पदभार संभालेंगे।
वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर तैनात आनंद बर्द्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे अपनी सरल कार्यशैली, ईमानदारी और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में राज्य को मजबूती मिलेगी और विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा।
आनंद बर्द्धन 1992 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह एक चर्चित अफसर हैं। अक्सर उनके बारे में चर्चा होती रहती है। आईएएस आनंद बर्द्धन को उनके सरल व्यवहार, कर्मठता और उनकी कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है। माना जा रहा है कि, IAS आनंद बर्द्धन इस अब इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के साथ उत्तराखंड को मजबूत नेतृत्व देंगे। उनके नेतृत्व में राज्य उपलब्धियों की नई इबारत लिखेगा।