Uttarakhand के चमोली में बड़ा हादसा,फटा ग्लेशियर
इतने मजदूर दबने की आशंका , रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू
केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक अलर्ट मोड में
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए. मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया गया है. अभी तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. अन्य की तलाश की जा रही है।
इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक अलर्ट मोड में है। वहीं उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
धामी ने आपदा परिचालन केंद्र पहुंच अधिकारियों से हिमस्खलन की घटना की गहन जानकारी ली है। बताया जाता है कि, जहां पर ग्लेशियर फटने के बाद हिमस्खलन हुआ है। वहां BRO द्वारा निर्माण कार्य चल रहा था। जहां इस हिमस्खलन से BRO का GREF कैंप प्रभावित हुआ है। वहीं निर्माण कार्य के दौरान काम में लगे वहां कई कर्मी फंसे हुए बताए जा रहे हैं।