
US Immigration: अमेरिका से निर्वासित 112 लोगों के तीसरे जत्थे को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्व वार्ता) अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने रविवार को अमृतसर के लिए तीसरा सैन्य विमान भेजा। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों का तीसरा जत्था रविवार रात 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में कुल 112 भारतीय सवार थे। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं।
दरअसल, अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे गैर-आप्रवासी भारतीयों को निर्वासित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को भी 116 लोगों को भारत भेजा गया। इससे पहले 5 फरवरी को 104 एनआरआई को निर्वासित किया गया था। अब तक 332 अवैध अप्रवासी भारतीयों को भारत वापस भेजा जा चुका है।
शनिवार को लौटे 33 युवाओं में से सबसे ज्यादा पंजाब से सटे जिलों से ही हैं। सबसे ज्यादा करनाल जिले के आठ, कैथल के सात, कुरुक्षेत्र के तीन, अंबाला के चार, यमुनानगर, पंचकूला व पानीपत से दो-दो, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत व जींद से एक-एक युवक अमेरिका से लौटे हैं।