Punjab Police व बदमाशो के बीच बडी मुठभेड
इतने बदमाशो को किया काबू
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह बरनाला-मानसा मुख्य मार्ग धौला पर युवाओं और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान वीरभद्र के रूप में हुई है जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लिए भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, रिवॉल्वर, नशीली गोलियां और अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बरनाला-मानसा रोड पर नाकाबंदी की गयी थी। इस दौरान तेज रफ्तार काले रंग की वरना को रोकने का इशारा किया। लेकिन युवकों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कार जब्त कर ली और उसमें सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।