सोने की कीमतों में अचानक जबरदस्त गिरावट
कीमतों में गिरावट के कारण
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) वैश्विक मंदी की आशंका और डॉलर की मजबूती के कारण सोने-चांदी की कीमतें नीचे गिरने का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिनों में सोने की कीमत 2500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 13,250 रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। इस गिरावट का मुख्य कारण चीन और कनाडा द्वारा लगाए गए जवाबी टैरिफ हैं, जिनकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल मच गई है। शनिवार को सोने की कीमत में 500 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई, जबकि चांदी 1950 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई।
- – अमरीका का टैक्स टैरिफ: वैश्विक व्यापार पर असर डाल रहा है, इससे बाजार में अनिश्चितता है।
- – डॉलर की मजबूती: जब डॉलर मजबूत होता है, तो निवेशक सोना बेचने लगते है, इससे कीमत गिरती है।
- – वैश्विक मंदी की आशंका: निवेशक कैश या स्टॉक्स की ओर रुख कर रहे हैं। इससे सोना व चांदी की मांग घट रही है।
- – निवेशकों का मुनाफा वसूली करना: पिछले माह सोने ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। अब निवेशक मुनाफा बुक कर रहे हैं।