Weather News: Punjab सहित देश के बाकि राज्यो मे मौसम ने ली करवट
दिल्ली सहित कई राज्यों में गर्मी से राहत
कई राज्यों में लू का दौर जारी
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब सहित देश के कई राज्यो मे मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली सहित कई राज्यों में गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई है। अब मौसम में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। मौसम विभागके अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद गर्मी बढऩे लगेगी। पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने ओडिशा में लू से लेकर भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी लू की स्थिति बनी है।
बात करें पहाड़ी इलाकों कि तो हिमाचल प्रदेश ने बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।