South korea के विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति YOON को पद से हटाने को लेकर शुरू की भूख हड़ताल
चंडीगढ, 11 मार्च (विश्ववार्ता) दक्षिण कोरिया के विपक्षी दलों के कुछ सांसदों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इन्होंने राष्ट्रपति यून सूक योल को उनके पद से आधिकारिक रूप से हटाने के लिए संवैधानिक न्यायालय से फैसला सुनाए जाने की मांग की है।
मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी), रीबिल्डिंग कोरिया पार्टी और प्रोग्रेसिव पार्टी सहित विपक्षी सांसदों के एक समूह ने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने अदालत से यून को तुरंत बर्खास्त करने का आग्रह किया जिन्हें शनिवार को रिहा कर दिया गया।
ज्ञात हो, यून को 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करने के नाकाम प्रयास के माध्यम से विद्रोह भड़काने के आरोप में जनवरी में हिरासत में लिया गया था। उन्हें शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया क्योंकि अभियोजन पक्ष ने शुक्रवार के अदालत फैसले के खिलाफ अपील नहीं करने का निर्णय लिया। अदालत ने यून की हिरासत को अवैध बताया था। हालांकि यून के खिलाफ महाभियोग और आपराधिक मुकदमे जारी रहेंगे।