Punjab Police ने नशे पर किया बडा प्रहार
अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को दबोचा
Punjab DGP ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत तरनतारन पुलिस ने आज एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसकी तलाश अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) को थी। आरोपी की पहचान शहनाज उर्फ शॉन भिंडर के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्वप्न शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि आरोपी गांव मंडियाला, थाना घुमाण, जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में ब्रैम्पटन, ओंटारियो, कनाडा में रह रहे थे।
इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए डीआईजी शर्मा ने बताया कि इससे पहले एफबीआई ने अमेरिका में शान भिंडर के छह साथियों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से 391 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन, चार आधुनिक हथियार और वाहन भी बरामद किए गए थे। यद्यपि आरोपी (शॉन) एफबीआई अधिकारियों को झूठी सूचना देकर भारत लौट आया था, परन्तु तरनतारन पुलिस ने इस सम्बन्ध में ठोस खुफिया जानकारी प्राप्त करने के पश्चात बिना समय गवाए आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।