Haryana News: सभी सरकारी और निजी स्कूलों का आज बदला समय
आज सुबह इतने बजे खुलेंगे स्कूल, ढाई बजे छुट्टी
नया टाइम टेबल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर होगा लागू
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) आज से हरियाणा के सभी स्कूलो का समय बदल गया है।हरियाणा में सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे। एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) और दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक एकल पाली वाले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद ढ़ाई बजे तक होगा। दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली पाली में सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। दोहरी पाली वाले सभी स्कूल दूसरी पाली में दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक खुलेंगे।
वर्तमान में एकल पाली वाले स्कूलों में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसी तरह दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट में सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं।