रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से की भेंट
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) पुतिन ने कहा कि रूस-चीन सम्बंध का उच्च स्तरीय विकास हो रहा है और विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक सहयोग निरंतर गहरा हो रहा है। रूस-चीन सांस्कृतिक वर्ष सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और दोनों देशों की मित्रता की जन-इच्छा का आधार मजबूत हुआ है। रूस इस मौके पर रूस-चीन सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी को नयी मंजिल पर पहुंचाने को तैयार है। अस्थिर अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति के सामने रूस और चीन को विश्व को रणनीतिक समन्वय मजबूत करने का शक्तिशाली संकेत देना चाहिए।
वांग यी ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन और ख्याल से चीन-रूस सम्बंध परिपक्व, मजबूत और स्थिर हैं, जिसने दो बड़े देशों के अपने अपने विकास व पुनरोत्थान को सुनिश्चित किया और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में समान हितों की सुरक्षा की। चीन-रूस सहयोग तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं है। चीन-रूस मित्रता दूरगामी भविष्य के उन्मुख है।
वांग यी ने कहा कि 80 से अधिक सालों पहले चीन और रूस दोनों देशों की जनता ने अलग-अलग तौर पर एशिया और यूरोप के मुख्य युद्ध मैदान पर भारी संख्या में जान न्योछावर कर जापानी सैन्यवाद और नाजी फासिस्ट पराजित कर मानव शांति कार्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।