रूसी सेना में शामिल भारतीयों की लिस्ट हुई जारी
केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्व वार्ता) केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में जानकारी दी कि रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18 भारतीय नागरिक सेवा दे रहे हैं, जिनमें से 16 के बारे में रूस ने लापता होने की सूचना दी है। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी।
सरकार से यह पूछा गया था कि रूसी सेना में कितने भारतीय नागरिक सेवा कर रहे हैं और उनकी पहचान की जानकारी क्या है। इस पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारतीय सरकार इस मुद्दे पर रूसी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।