Delhi CM की शपथ लेेने से पहले Rekha gupta ने किया बडा ऐलान
कहा “मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी
अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने दी नई CM रेखा गुप्ता को बधाई
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा “मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले जब रेखा गुप्ता से पूछा गया कि क्या वह शपथ लेने के बाद शीशमहल में रहेंगी, तो दिल्ली की नई सीएम ने मना कर दिया।
वही आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी ने 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, साथ ही उनके साथ 6 कैबिनेट मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी थी कि अगर वह दिल्ली की सत्ता में आती है, तो उनका मुख्यमंत्री शीशमहल में नहीं रहेगा। बीते दिनों दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला 4 सरकारी संपत्तियों को मिलाकर गलत तरीके से बनाया गया है और इसे रद्द कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी का मुख्यमंत्री इस बंगले में नहीं रहेगा।