
WPL 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता लगातार दूसरा मैच
स्मृति मंधाना ने उड़ाई दिल्ली कैपिटल्स की धज्जियां
वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 143 रन बनाए। इसके जवाब में RCB की दोनों ओपनर स्मृति मंधाना और डेनिएल व्याट ने शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और पहले 6 ओवर में 57 रन बना दिए। 42 रन बनाने के बाद डेनिएल व्याट आउट हो गईं लेकिन मंधाना ने रन बरसाना जारी रखा। भारत की स्टार क्रिकेटर ने दिल्ली कैपिटल्स के सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। उन्होंने 81 रनों की पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के जड़े। RCB ने 16.2 ओवरों में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य का पीछा कर लिया।