आज देशभर मे रामनवमी मनाई जा रही है धूमधाम से
रामनवमी पर कई राज्यों में हाई अलर्ट …
रामनवमी पर आज इतने लाख दीपो से जगमग होगी श्रीराम की तपोभूमि
मंदिरो मे भक्तों का सैलाब
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) आज देश भर मे रामनवमी का त्यौहार बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और विशेष रूप से भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। राम नवमी का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा में काफी विशेष स्थान रखता है। इसे भगवान श्रीराम की मर्यादा, वीरता, और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ-साथ उनके आदर्शों को अपनाने का प्रयास करते हैं।