
Punjab government’s का भ्रष्टाचार के खिलाफ बडा एक्शन
प्रदेश के कुल इतने थानों के मुंशियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्व वार्ता)पंजाब मे जब से सत्ता मे आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से भ्रष्टाचार के खिलाफ बडा अभियान चलाये हुए है और इसी बीच बडी खबर सामने आ रही है कि आज पंजाब सरकार ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूबे के 191 पुलिस थानों के मुंशियों का ट्रांसफर किया है। ये सभी एक थाने में दो साल से अधिक समय से तैनात थे। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आज ही ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं।
हमारी सरकार हर हाल में करप्शन को खत्म करेगी। पिछले दिनों ही पंजाब सीएम ने इस बारे में फैसला लिया था। जिसके बाद इस दिशा में कार्रवाई की गई है।
हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कुछ शिकायतें मिली कि पुलिस थानों में एसएचओ, एसएसपी व डीएसपी स्टाफ बदलता रहता है। लेकिन मुंशी सालो से एक ही थाने में लगे रहते हैं। लेकिन दो साल से अधिक समय तक डटे रहने से भष्टाचार होने का अंदेशा रहता है।