Punjab Cabinet की अहम बैठक आज
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुबह पंजाब मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक आज 21 मार्च को प्रातः 10:00 बजे समिति कक्ष, द्वितीय तल, पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि आज से ही पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने यह कैबिनेट बैठक बुलाई है।