Big Breaking News: Punjab government का राजस्व अधिकारियों को कडा फरमान
आज शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर नहीं आए तो अधिकारी होंगे निलंबित
सरकार ने जारी किया पत्र
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब सरकार ने सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि वे शाम पांच बजे तक ड्यूटी पर नहीं आए तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है।
पंजाब सरकार ने राजस्व अधिकारियों को हड़ताल समाप्त कर शाम पांच बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी दी है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो शाम पांच बजे के बाद सभी को निलंबित किया जा सकता है।