Punjab News: इस जिले मे राष्ट्रपति के दौरे से पहले दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे
चंडीगढ, 9 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के बठिंडा जिले में राष्ट्रपति के दौरे से पहले केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे लिख कर अराजकता फैलाने की कोशिश की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पहली बार बठिंडा आ रही हैं। वह केंद्रीय यूनिवर्सिटी व एम्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी।
उससे एक दिन पहले सुबह खालिस्तानी समर्थकों ने केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिख दिए और एक बैनर भी लगा दिया। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत दीवार पर सफेद रंग करवा दिया। इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की लेकिन विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दावा किया कि उनके साथियों द्वारा केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर पोस्टर लगाकर नारे लिखे गए हैं।