President draupadi murmu आज पंजाब दौरे पर
सुरक्षा के कडे प्रबंध
चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी
चंडीगढ, 11 मार्च (विश्ववार्ता) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को पंजाब के दौरे पर हैं। वह सबसे पहले बठिंडा में एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मोहाली के सेक्टर-81 स्थित आई.एस.बी. में होने वाले प्रोग्राम नागरिक सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाग लेंगी। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मंगलवार को राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के कारण चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। लोगों को आज यात्रा के लिए निम्नलिखित रूटों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि जो भी वी.आई.पी. रूट कारण उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
पटियाला से चंडीगढ़
पटियाला-राजपुरा-बनूड़-लांडरां-गोदरेज चौक-मदनपुरा चौक
पटियाला-राजपुरा-बनूड़-छत की लाइटां-जीरकपुर-चंडीगढ़
जीरकपुर से खरड़ तक
जीरकपुर-छत की लाइटां-एयरपोर्ट चौक-लांडरां बनूड़ रोड-खरड़
खरड़ से जीरकपुर
खरड़-एयरपोर्ट रोड-CP67-निप्पर-चंडीगढ़
चंडीगढ़ की इन सड़कों पर रहें सावधान
प्रातः 8:45 से 10:00 बजे तक
सरोवर मार्ग: हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8) से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34)
दक्षिणी रूट: न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक
शाम 4:30 से 5:45 तक
सरोवर मार्ग: हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8) से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34)
दक्षिणी मार्ग: न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) से ट्रिब्यून चौक तक