
Shiromani Akali Dal की संसदीय बोर्ड द्वारा पार्टी की मेंबरशीप अभियान के लिए फाॅर्म की काॅपियों के वितरण प्रक्रिया को बंद करने की घोषणा
कहा कि 33 लाख फाॅर्म वितरित किए गए
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) : शिरोमणी अकाली दल की संसदीय बोर्ड ने आज नए सदस्यों की भर्ती के लिए मेंबरशीप काॅपियों को बांटने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अनुसार बंद करने की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को 33 लाख फाॅर्म वितरित किए जा चुके हैं।
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष स.बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की मीटिंग में भर्ती अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बेजोड़ उत्साह की सराहना की गई। उन्होने कहा कि असल में 25 लाख फाॅर्म वितरित किए जाने थे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार मांग के कारण पार्टी को 8 लाख अतिरिक्त फाॅर्म और छापने पड़े। यह दर्ज किया गया कि मेंबरशीप की काॅपियों के वितरण की पूरी प्रक्रिया को त्रुटिहीन तरीके से आयोजित किया गया और ये काॅपियां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांगों के अनुसार राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बांटी गई।
इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी ने सभी राज्यों और जिला स्तर के आॅब्जर्वरों को 25 फरवरी तक मेंबरशीप के फाॅर्म जमा करवाने के लिए सूचित किया है। उन्होने कहा कि एक बार यह हो जाने के बाद जिला प्रतिनिधियों और पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।