
Haryana के Panchkula court को बम से उड़ाने की धमकी
– पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे, कोर्ट परिसर कराया गया खाली
,चंडीगढ, 9 फरवरी,(विश्ववार्ता) पंचकूला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (हरियाणा) में कोर्ट को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद पंचकूला पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा और सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस के मुताबिक,Panchkula court के सेशंस जज को यह धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पंचकूला DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद करीब दो घंटे तक कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, अब तक की जांच में ऐसी कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है।Haryana News,
मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को भी खाली करा दिया गया और किसी को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी गई। सुरक्षा कारणों से दोपहर करीब 1:30 बजे हाई कोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए, जिससे बाहर से किसी भी व्यक्ति के आने पर रोक लगा दी गई। कैंपस की आधे घंटे की जांच के बाद दोपहर 2 बजे एंट्री की इजाज़त दी गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















