Nora Fatehi ने ऑस्कर डी ला रेंटा गाउन में बिखेरा जलवा
नोरा फतेही ने डेला रेंटा गाउन में ऑस्कर आफ्टर-पार्टी की बढ़ाई शोभा
चंडीगढ, 6 मार्च( विश्ववार्ता) चंडीगढ, 6 मार्च( विश्ववार्ता) नोरा फतेही ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ग्लोबल सेंसेशन क्यों हैं, जब उन्होंने फर्नांडो जे गार्सिया द्वारा डिज़ाइन किए गए एक लुभावने ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन में ऑस्कर 2025 आफ्टर-पार्टी की शोभा बढ़ाई। आधुनिक ग्लैमर के साथ परिष्कार को सहजता से मिलाते हुए, उन्होंने आते ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया, उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
गोल्डन मास्टरपीस में लिपटी नोरा का लुक मंत्रमुग्ध करने वाला था, जिसे इंटरनेशनल स्टाइलिस्ट माहेर जरीदी ने परफेक्शन के साथ स्टाइल किया था। गाउन की बारीक कढ़ाई और डिजाइन ने उनकी ग्लैमरस पर्सनालिटी को और भी बेहतरीन बना दिया, जिससे वह उस रात की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक बन गईं। नोरा ने सोशल मीडिया पर अपनी यह लुक शेयर करते हुए लिखा: “ऑस्कर आफ्टर-पार्टी के कार्पेट पर – @oscardelarenta”