देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन
चंडीगढ़, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निगम बोधघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ-साथ सिंह के सैकड़ों शुभचिंतक भी साथ-साथ चल रहे थे और इस दौरान हवा में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक तेरा नाम रहेगा’ के नारे गूंज रहे थे। सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी एक बेटी ने भी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।