Latest news: Delhi के कैबिनेट मंत्री Manjinder Sirsa आज चंडीगढ़ और मोहाली का करेंगे दौरा
चंडीगढ, 6 मार्च( विश्ववार्ता) ताजा खबर: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज चंडीगढ़ और मोहाली के दौरे पर रहेंगे।
यह जानकारी सिरसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। जानकारी साझा करते हुए सिरसा ने लिखा, “कल (मोहाली में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में मत्था टेकने के बाद) मैं दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात करूंगा।”