आज Mahashivratri पर किन राज्यों में 26 फरवरी को विद्यालय बंद ? जानिये
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब सहित देशभर मे आज अलग अलग राज्यो मे महाशिवरात्रि के अवसर पर स्कूलो मे छुटटी का ऐलान किया गया है।
महाशिवरात्रि एक बहुत महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में 26 फरवरी को मनाया जाने वाला है। इस त्योहार पर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अवकाश की घोषणा की जा रही है। यहां पर जानिए किन राज्यों में महाशिवरात्रि के दिन छुट्टी की घोषित की हैं और किन राज्यों के छुट्टी कैलेंडर में महाशिवरात्रि का पर्व शामिल है। यहां पर अलग-अलग राज्यों के सरकारी वार्षिक कैलेंडर के आधार पर हम महाशिवरात्रि के अवकाश को चेक करके आपको जानकारी दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के वार्षिक हॉलिडे कैलेंडर लिस्ट में महाशिवरात्रि का त्योहार एक सार्वजनिक अवकाश के रूप में शामिल है और ऐसे में 26 फरवरी को सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। प्राइवेट स्कूलों के भी बंद रहने की संभावना है।
बिहार सरकार के 2025 सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर में 26 फरवरी महाशिवरात्रि का दिन शामिल नहीं है, ऐसे में यह पक्का नहीं है कि राज्य में महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी या नहीं हालांकि सरकार की ओर से अंतिम समय में इसकी घोषणा की जा सकती है।
राजस्थान के सरकारी कैलेंडर 2025 में महाशिवरात्रि के रूप में 26 फरवरी का दिन एक अवकाश के रूप में दर्ज है, ऐसे में इस दिन सरकारी सार्वजनिक अवकाश होगा और स्कूल भी बंद रहेंगे।
मध्यप्रदेश के सरकारी कैलेंडर 2025 में भी महाशिवरात्रि के लिए 26 फरवरी का दिन अवकाश के रूप में दिया गया है। ऐसे में इस दिन एक सरकारी छुट्टी का दिन है और स्कूली छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया जाएगा।
यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में कल पब्लिक हॉलिडे रहने की संभावना है।