Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी
सूर्य को दिया अर्ध्य
चंडीगढ, 10 फरवरी: (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में डुबकी लगाई. इसके बाद उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्यभी दिया. स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. राष्ट्रपति अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी. इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो महाकुंभ में संगम स्नान करेंगी। इससे पहले 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति के महाकुंभ दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वीवीआईपी घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए है।