Life Style स्वास्थ्य लेकर हो जाईये जागरूक
नही काटने पडेंगे अस्पताल के चक्कर
सेहतमंद जीवन के उपयोगी टिप्स को फोलो कर रहिये फिट
चंडीगढ़, 10 अप्रैल (विश्ववार्ता) Life Style आज तमाम कारणों के चलते दुनियाभर के लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. बीमारी और आपदाओं के कारण अनेक लोग विकलांग हो रहे हैं और मौत के मुंह में समा रहे हैंं जिससे मृत्यु, दर्द, भूख और मानसिक संकट पैदा होता है। आजकल कम उम्र में ही लोग क्रोनिक बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। लाइफस्टाइल और खानपान खराब होने से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी वजह से कई गंभीर और खतरनाक स्थिति बनने लगी है।
हेल्थ एक्सपट्र्स के मुताबिक, लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी होने का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ता है। कई पर्यावरणीय कारक भी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। कुछ अध्ययनों में एयर पॉल्यूशन और इससे होने वाली समस्याओं को लेकर अलर्ट किया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि वायु प्रदूषण को सांस से जुड़ी समस्याओं का कारण माना जाता है लेकिन सच्चाई यह है कि इससे ओवरऑल हेल्थ प्रभावित होती है। Be aware of health
सेहतमंद जीवन के उपयोगी टिप्स
खाना अच्छा हो
आपका भोजन हमेशा संतुलित होना चाहिए। इसमें हरी सब्जियों और मौसमी फलों का होना जरूरी है। भारतीय भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व होते हैं, विटामिंस की भरपाई फलों के जरिये हो जाती है। फाइबर युक्त भोजन भी आवश्यक है। पेट साफ नहीं होने से भी कैंसर की आशंका रहती है। अच्छी सेहत के लिए आहार बिल्कुल दुरुस्त होना चाहिए।
नींद भरपूर हो
अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त और गुणवत्ता पूर्ण नींद जरूरी है। कम से छह से सात घंटे सोना आवश्यक है। अगर नींद खराब होगी, तो उससे भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। इससे बी.पी. और डायबिटीज बढ़ सकती है। अगर पहले से है तो यह अनियंत्रित हो सकता है, इसलिए नींद को लेकर कोई समझौता न करें।
जरूरी है शारीरिक व्यायाम
स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम करना बहुत ही आवश्यक है। अगर आलस्य भरी जीवनशैली रहेगी, तो बीमारियों का होना तय है। आजकल लोगों ने साइकिल चलाना या पैदल चलना बंद कर दिया है। इससे समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का ब्रिस्क वाक तो जरूरी ही है। व्यायाम करते रहने से बहुत-सी बीमारियों से बचे रहेंगे।
योग रखेगा स्वस्थ
अब मॉडर्न मेडिसिन में भी योग के महत्व को स्वीकार किया गया है। योग एकाग्रता बढ़ाता है। इससे अच्छी नींद आती है और शरीर पर्याप्त रूप से शारीरिक और मानसिक गतिविधियों के लिए तैयार होता है। स्वस्थ और निरोगी शरीर तैयार करने के लिए योग सबसे सिद्ध और सबसे पुराना नुस्खा है। Be aware of health
तनाव को खुद पर हावी न होने दें
वे लोग जो दिनभर कुछ न कुछ सोचते रहते हैं, वे तनाव और एंग्जाइटी का शिकार हो जाते हैं। एन.आई.एच. की रिसर्च के मुताबिक वे महिलाएं, जो तनाव से ग्रस्त रहती है, उनमें हृदय संबधी समस्याओं और लंग्स कैंसर का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। साथ ही प्रीमेच्योर डेथ का खतरा तीन गुना बढ़ जाता है। रिसर्च के मुताबिक हंसने व होपफुल रहने से मौत का खतरा कम होने लगता है। इसकी तुलना में वे लोग जो हर वक्त मायूस रहते है, उनमें 42 फीसदी डेथ रिस्क बढ़ जाता है।
अपनी खुशियों को प्राथमिकता दें
खुद को खुश रखना सेल्फ केयर की ओर इशारा करता है। ओवरथिकिंग और बेबुनियाद चीजों पर विचार करना और उन्हें मन में बैठा लेना मेंटल हेल्थ को प्रभावित करने लगता है। इसका असर याददाश्त और एकाग्रता की कमी पर नजर आने लगता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेलथ के अनुसार वे लोग जो खुद की खुशी और पसंद व नापसंद का ख्याल रखते हैं ऐसे लोगों में 18 फीसदी बीमारियों का खतरा कम होने लगता है।
नियमित हेल्थ चेकअप
हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज़ और डाइट के अलावा रूटीन चेकअप भी बेहद आवश्यक है। उम्र बढऩे के साथ आवश्यक टेस्ट नियमित रूप से करवाएं। इससे शरीर में घट रही पोषक तत्वों की मात्रा और शरीर में किसी समस्या के खतरे का पता लगाना आसान हो जाता है। इसके अलावा डॉक्टर के सुझाव के अनुसार दवाओं का भी नियमित रूप से सेवन करें। Be aware of health
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















