Punjab Police ने अंतराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का किया बडा भंडाफोड़
इतने ड्रग तस्करो को नशे व हथियारो सहित दबोचा
चंडीगढ़, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले की कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बडा प्रहार करते हुए नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 02 किलो 251 ग्राम हेरोइन, 01 लाख 05 हजार रुपए ड्रग मनी और 01 आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की। इसी के साथ ही पुलिस ने एक क्रूज वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि, डीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह, एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह की देखरेख में मुख्य अधिकारी थाना इस्लामाबाद सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने पुलिस पार्टी एसआई सुशील कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब पुलिस पार्टी कबीर पार्क इलाके में नाकाबंदी के दौरान चेकिंग कर रही थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 251 ग्राम हेरोइन व 01 लाख 05 हजार रुपए ड्रग मनी व 01 पिस्तौल ग्लॉक बरामद की गई।