
Breaking News: Indigo Flight में महिला यात्री की मौत
हुई आपातकालीन लैंडिंग
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) इंडिगो फ्लाइट में सवार 89 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। विमान मुंबई से वाराणसी जा रहा था। महिला की मौत के बाद विमान की छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की सुशीला देवी मुंबई से विमान में सवार हुई थीं और उड़ान के दौरान ही उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी। अधिकारी के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान ने रात करीब 10 बजे चिकलठाणा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। हवाई अड्डे पर मौजूद चिकित्सा टीम ने महिला की जांच की लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।