12 फरवरी को Punjab सहित कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित
शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद
जानिये किन राज्यों में रहेगा अवकाश ?
चंडीगढ़, 10 फरवरी (विश्ववार्ता): गुरू रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी को पंजाब सहित कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्कूल, सरकारी कार्यालय, बैंक और मांस-शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
12 फरवरी को हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में छुट्टी घोषित की गई है। पंजाब में रविदास जयंती के प्रकाश पर्व पर कई जिलों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजनों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पंजाब में मांस और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मांस और शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जालंधर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क रहेगा।
रविदास जयंती कब और कैसे मनाई जाती है?
हर साल माघ पूर्णिमा के दिन संत गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इस दिन उनके अनुयायी विशेष पूजा-अर्चना और पवित्र नदियों में स्नान कर आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं।