जुम्मे की नमाज को लेकर ये क्या बोल गए विज ?
पर क्या बोले हरियाणा के मंत्री गब्बर विज
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा मे गब्बर नाम से मशहूर मंत्री अनिल विज होली और जुमे की नमाज विवाद पर नसीहत दी है। जिस पर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा हिंदुस्तान शब्द की संधि विच्छेद किया जाए तो, हिंदुओ का स्थान मतलब हिन्दूओ के स्थान पर रहोगे तो हिन्दू अपने त्यौहार मनाएंगे। अगर उसका कोई छींटा आप पर पड़ जाए तो उसकी सहनशक्ति आप मे होनी चाहिए। आप मे भी बर्दाश्त करने का हौंसला होना चाहिए। विज ने कहा मैं होली नही खेलता तो अपने घर मे रहता हूँ। बाहर निकलोगे तो थोड़े बहुत कपड़े गीले होते हैं। इसलिए उसको सहन करना पड़ता है।
वहीं, सत्तापक्ष और विपक्ष के कई संसद सदस्यों ने शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के चलते लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया। उनका यह भी कहना है कि यह सुनिश्चित करना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि देश में कोई अप्रिय घटना न हो।