Hina Khan की कैंसर treatment से ऐसी हो गई हालत
पोस्ट देखकर फैंस हुए इमोशनल
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता)टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उनके शरीर पर कुछ निशान दिख रहे हैं। ये कैंसर के ट्रीटमेंट बाद एक्ट्रेस की बॉडी पर रह गए हैं। इन्हें देख फैंस दुखी हो गए। हिना खान की इस पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया। जहां कुछ लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इंटरनेट पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई हिना की साहसिक और पॉजिटिव सोच की सराहना कर रहा है।
हिना खान ने इस पोस्ट के साथ एक इमोशनल नोट भी शेयर किया, उन्होंने लिखा- “रेडिएटेड स्किन स्कार्स… जिन्हें रेडिएशन बर्न भी कहा जाता है। कोई बात नहीं, समय के साथ ये निशान मिट जाएंगे और हम इससे उबर जाएंगे। हजारों खूबसूरत चीजें तुम्हारा इंतजार कर रही हैं माई गर्ल। विश्वास, शक्ति, फेथ, दया और ग्रेटिट्यूड।”