Haryana News: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, सूटकेस में मिली लाश
पूर्व CM हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता)हरियाणा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थीं। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है