Himachal की सुक्खू सरकार इस तारिख को पेश करेगी प्रदेश का बजट
Cabinet मे और भी लिये गये कई बडे फैसले
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को हिमाचल का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में 15 बैठकें होंगी। 10 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद इस पर चर्चा होगी। 13 मार्च को सीएम चर्चा का जवाब देंगे। मंत्री हर्षवर्धन चौहान व अनिरुद्ध सिंह ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी।
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तीसरी बार बजट पेश करेंगे. वित्त वर्ष- 2023-24 के लिए उन्होंने 17 मार्च को बजट पेश किया था. 17 फरवरी को उन्होंने अगला बजट पेश किया. इस बार भी बजट 17 मार्च को पेश होने वाला है। सरकार जनता को खुश करने के लिए बजट में प्रावधान भी कर सकती है. मुख्यमंत्री के बजट पर प्रदेश में लोगों की निगाहें रहेंगी. कैबिनेट ने बजट सत्र को मार्च से शुरू करने की अनुशंसा कर दी है।