मौसम विभाग ने पंजाब सहित उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने और गर्मी बढ़ने का अलर्ट किया जारी
क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ?
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 6 दिनों में पंजाब सहित उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने और गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। खासकर दिल्ली में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है और अगले कुछ दिनों में यह 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
विभाग के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर-प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश शामिल है। आई.एम.डी. ने बताया कि इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
विभाग ने इस सप्ताह की शुरूआत में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है, साथ ही मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चलने का अनुमान है। भारत में आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच 4 से 7 दिन तक लू चलने के दर्ज किए जाते हैं।
गर्मी और लू से बचाव के लिए IMD ने लोगों से सलाह दी है कि वे दिन में तेज धूप से बचें, हल्के कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं और शारीरिक श्रम से बचें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।