Haryana में निकाय चुनावों की घोषणा
सभी जिलों में आचार संहिता लागू
किस तारीख को डाले जाएंगे वोट, कब काउंटिंग ?
चंडीगढ़, 4 फरवरी (विश्ववार्ता): हरियाणा के राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय के चुनाव का बिगुल बजा दिया है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शहरी स्थानीय निकाय के चुनावों का ऐलान किया है। आयोग ने 8 नगर निगम, दो नगर निगम के मेयर उपचुनाव, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं के चुनावों का ऐलान किया है।
चुनाव आयोग की घोषणा के बाद अब हरियाणा के तमाम बड़े शहरों में नगर निगम के चुनाव होंगे। इनमें फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत, रोहतक, करनाल में निगम चुनाव होंगे। इसके बाद अंबाला सोनीपत में मेयर के चुनाव होंगे। आयोग के अनुसार इसके साथ ही राज्य की 21 नगर पालिकाओं के भी चुनाव होंगे। आयोग के अनुसार हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए मतदान 2 मार्च को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 12 मार्च को आएंगे।
हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा: 2 मार्च को मतदान, सभी जिलों में आचार संहिता लागू
हरियाणा में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 2 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 12 मार्च को नतीजे आएंगे। फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानसेर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होने हैं।
हरियाणा निर्वाचन आयोग ने राज्य के शहरी निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत, रोहतक और करनाल में नगर निगम चुनाव होंगे, जबकि अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेयर चुनाव कराए जाएंगे।
किन जिलों में होंगे चुनाव?
चुनाव आयोग के अनुसार
नगर निगम चुनाव: फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक, करनाल, हिसार और यमुनानगर में मेयर और सभी वार्ड पार्षदों के चुनाव होंगे।
मेयर उपचुनाव: अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर पद के लिए उपचुनाव होगा।
नगर परिषद चुनाव: पटौदी, थानेसर, अंबाला और सिरसा में नगर परिषद चुनाव कराए जाएंगे।
नगर पालिका चुनाव: प्रदेश की 21 नगर पालिकाओं में भी चुनाव होंगे।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन दाखिल करने की तिथि: 11 से 17 फरवरी (पानीपत को छोड़कर)
मतदान की तिथि: 2 मार्च
राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। सभी जिलों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।