Haryana secretariat में मधुमक्खियों का आतंक
बचने को भागते रहे कर्मी, घटना से हड़कंप
चंडीगढ़, 18 फरवरी (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों ने जानलेवा हमला किया है। जहां कई लोग इस हमले की चपेट में आ गए हैं। सचिवालय में तैनात कई कर्मियों को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया है।
फिलहाल इस घटना से हरियाणा सचिवालय परिसर में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि, सचिवालय में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन दोपहर के वक्त अचानक से मधुमक्खियां अटैक करने टूट पड़ीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि मधुमक्खियां हमला करेंगी। इसलिए वह अपना बचाव करने के लिए जब तक भागे। तब तक मधुमक्खियों ने कई लोगों को घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है।