Haryana nikay chunav के नतीजों के लिए काउटिंग जारी
हरियाणा निकाय चुनाव मे भाजपा ने फहराया जीत का परचम
10 नगर निगमो मे से 8 के नतीजे घोषित
चंडीगढ, 12 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजों के लिए काउटिंग जारी है। अंबाला, करनाल में भाजपा की जीत हुई है. वहीं, कांग्रेस मेयर चुनाव में अब तक पीछे है। अब तक के रुझानों में कई इलाकों में भाजपा को बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है और रोहतक में भाजपा आगे है. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी, जो कि जारी है. चार नगर निगमों में भाजपा की जीत हुई है. हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 8 के नतीजे आ गए हैं। भाजपा गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में मेयर का चुनाव जीत गई है। यमुनानगर और पानीपत निगम में भी भाजपा आगे चल रही है।
दरअसल, हरियाणा में 2 मार्च को हुए नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 51 लाख वोटर थे. हालांकि, 46 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस बार 7 नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर- के महापौर और वार्ड सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी. उधर, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी उपचुनाव हुए थे.
गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस और भाजपा ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा था और ईवीएम के जरिये चुनाव हुए थे. 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के नजीते भी आज घोषित होंगे. उधर, पानीपत नगर निगम की वोटिंग देरी से 9 मार्च को हुई थी और यहां पर भी नतीजे आज आएंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से मतगणना की पूरी तैयारियां की गई हैं। प्रदेश के कई इलाकों में शराब के ठेके बंद किए गए हैं।