
Haryana Nikay Chunav में BJP की बड़ी जीत
हरियाणा के इन 9 शहरों में बनेंगे भाजपा के मेयर
कांग्रेस के हाथ नगरीय निकाय चुनाव में भी खाली
चंडीगढ, 12 मार्च( विश्ववार्ता) विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। हरियाणा के 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, एकमात्र मानेसर निर्दलीय के खाते में गया। कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के हाथ नगरीय निकाय चुनाव में भी खाली रहे।
मानेसर नगर निगम के मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने 2293 वोट से बाजी मार ली है। डॉ. इंद्रजीत यादव मानेसर नगर निगम के पहले निर्दलीय मेय़र बने हैं। इंद्रजी पहले राउंड से ही बढ़त बनाना शुरू कर दी थी, जो अंतिम तक कायम रहा।
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का डंका बजा है। पार्टी की राज रानी ने 1 लाख 79 हजार 485 मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस की सीमा पाहुजा को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में 91 हजार 296 वोट आए थे।
करनाल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मनोज वधवा 58 हजार 271 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां 83 हजार 630 वोट लेकर भारतीय जनता पार्टी की रेनू बाला गुप्ता ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस को 25359 मतों के अंतर से हराया है।
फरीदाबाद में मेयर प्रत्याशी भाजपा की प्रवीण जोशी ने अंतिम राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी लता रानी को 316852 वोटों के अंतर से आगे रहकर जीत हासिल की। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने अपने जीत के रिकॉर्ड तोड़ा है।
रोहतक में भी भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करने में सफल हुई है। यहां से राम अवतार ने 45198 मतों से कांग्रेस के सूरजमल किलोई को हरा दिया है। भाजपा को 102269 और कांग्रेस को 57071 वोट मिले थे।
सोनीपत नगर निगम में हुए मेयर पद के उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा के राजीव जैन ने 34 हजार 749 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली है। वहीं, कांग्रेस के कमल दीवान 23 हजार 109 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
पानीपत नगर निगम से भी भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है। यहां पार्टी प्रत्याशी कोमल सैनी ने मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भारी अंतर से कांग्रेस की संविता संजय गर्ग को मात दी है।
बीजेपी को झटका देते हुए मानेसर मेयर चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव को विजेता घोषित किया गया। यादव ने बीजेपी उम्मीदवार सुंदर लाल को 2,235 वोटों से हराकर मानेसर के नए मेयर बने।
कुरुक्षेत्र में थानेसर नगर परिषद के चुनाव परिणाम में 32 वार्डों में से 25 में भाजपा और 7 में आजाद प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
अंबाला शहर में मेयर पद पर BJP प्रत्याशी की जीतीं। शैलजा सचदेवा ने 20,437 वोटों से दर्ज की जीत।