Haryana कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, मतदाताओं से मांगा पूर्ण बहुमत
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया गया है। कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में लोगों से कई वादे किए हैं। घोषणा पत्र में हरियाणा के शहरों तस्वीर और तकदीर बदलने का दावा किया गया है। शहर को ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, भ्रष्टाचार मुक्त, शहरों के सुंदर बनाने समेत कई दावे किए गए हैं। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा को लेकर भी संकल्प पत्र में जिक्र है।
शहर को ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, भ्रष्टाचार मुक्त, शहरों के सुंदर बनाने समेत कई दावे किए गए हैं। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा को लेकर भी संकल्प पत्र में जिक्र है।
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में लिखा कि नगर निकाय चुनाव-2025 के कांग्रेस का यह घोषणा पत्र स्थानीय मुद्दों, समस्याओं पर आधारित है। 10 साल से भाजपा की सरकार के शासन में हरियाणा में वे मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई, जिनके वायदे करके भाजपा सत्ता में आई है। नगर निकायों पर भी भाजपा काबिज रही, लेकिन तस्वीर नहीं बदली। कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र के माध्यम से हरियाणा की जनता से यह वायदा करती है कि हरियाणा के शहरों की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया जाएगा। हर समस्या का तय समय में समाधान का प्रयास किया जाएगा।